फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 11 Jun 2025 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अंजनी वर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
श्रावस्ती। खजुहा झुनझुनिया के मजरा बेलवा निवासी युवती की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम खजुहा झुनझुनिया के मजरा बेलवा निवासी चिनकू प्रसाद वर्मा की चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। सोमवार को चिनकू की पत्नी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदार के घर गई थीं। घर पर उनकी पुत्री अंजनी वर्मा (20) अपने भाई दशरथ सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थी। रोज की तरह सोमवार रात खाना खाकर अंजनी अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोई हुई थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक अंजनी कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिवार के लोगों ने दीवार में बने होल से देखा तो अंजनी का शव मां की साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। इसकी सूचना दशरथ ने मां सहित ग्राम प्रधान दिनेश यादव को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंजनी वर्मा तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बाकी बहनों का विवाह हो चुका है। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें