फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जानवरों ने किसान को नोच-नोच कर मार डाला

Mon, 02 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मुंशीलाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच/विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत पटना के मजरा टिकुइयां निवासी मुंशीलाल (45) का शव शनिवार की रात गन्ने के खेत मेें पड़ा मिला। मुंशीलाल के चेहरे व गले को जानवरों ने काट कर कुछ हिस्सा खा लिया था। सूचना पर पहुंची विशेश्वरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज क्षेत्र के टिकुइयां निवासी संदीप ने बताया कि उनके पिता मुंशीलाल शनिवार की दोपहर बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटे। सभी को लगा कि बाजार या फिर किसी रिश्तेदार के घर गए होंगे। इस दौरान रात लगभग आठ बजे नित्यक्रिया के लिए खेत गए ग्रामीणोंं ने शव मिलने की बात बताई। मौके पर जाकर देखा तो शव उनके पिता का था और चेहरे व गले को जानवरों ने खाया था। संदीप ने बताया कि खेत के पास सियारों का झुंड घूमता दिखा है। ऐसे में संभावना है कि शॉर्टकट के चक्कर में पिता खेतों के रास्ते से घर आ रहे थे और इस दौरान उन पर सियारों के झुंड ने हमला कर उन्हें मार डाला।

वर्जन:::
प्रथमदृष्टया किसी जानवर के हमले में मौत होना लग रहा है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा। हर पहलू की जांच की जा रही है। -ज्ञान सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें