फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भरथापुर में टस्कर से दहशत, फूस का मकान ढहाया

Thu, 25 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भरथापुर में हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त झोपड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत ट्रांस गेरुआ इलाके में बसे भरथापुर गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक टस्कर अचानक घुस आया। उसने कंगला के फूस के मकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीण हांका लगाने लगे, लेकिन हाथी नहीं डरा। वह मस्ती में मकान को रौंदता रहा और घर में रखा अनाज, बर्तन व अन्य घरेलू सामान भी बर्बाद कर दिया। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें