फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे की चादर में लिपटी रही तराई

Thu, 06 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार की सुबह छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को भोर से ही पहली बार शहर और गांव घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। दृश्यता महज 50 मीटर तक सीमित रही, इससे परिवहन और रेल सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। सुबह 10 बजे के करीब कोहरा हल्का हुआ, तब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन



कोहरे के चलते बुधवार सुबह घरों से निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरी पेशा लोगों को झेलनी पड़ी। नौ बजे के आसपास कोहरा छंटा मगर धुंध बनी रही। करीब 11:30 बजे धूप निकली, तो लोगों के चेहरे खिल उठे, लेकिन दोपहर दो बजे तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। दिन भर हल्की ठंडक महसूस की गई।


किसान पीजी कॉलेज के मौसम विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें