फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुओं की गणना के लिए गांवों में लगे 10 कैमरे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों से पहली बार तेंदुओं की गणना की जानी है, लेकिन गांवों में लगे 10 कैमरे लोगों ने चोरी कर लिए। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के पदाधिकारियों ने संबंधित थाना क्षेत्र के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों को मामले से अवगत कराया है, लेकिन चोरी हुआ कैमरा अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में पहली बार तेंदुओं की गणना के लिए थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए थे। जनवरी माह से कैमरा लगाकर तेंदुओं की गणना शुरू की गई। डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि जंगल से सटे 25 गांव में कैमरे लगाए गए थे, जिनमें तेंदुओं के चित्र कैद हो रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर कैमरा चोरी हो गया है। इसकी सूचना मिली है।
कैमरा चोरी होने की जानकारी पुलिस के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों को भी दी गई। लेकिन अभी तक चोरी हुए कैमरे ग्रामीणों द्वारा वापस नहीं दिए गए हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा 10 कैमरे चोरी किए गए हैं। इन कैमरों से ग्रामीणों को कोई फायदा होने वाला नहीं है। ऐसे में ग्रामीण कैमरे वापस कर दें, जिससे तेंदुओं की गणना में व्यवधान न हो। दबीर ने बताया कि जनवरी माह से 13 मार्च के बीच 10 कैमरा चोरी हुए हैं। इससे तेंदुओं की गणना में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि कतर्नियाघाट रेंज के रमपुरवा, मोतीपुर के झाला, बलसिंहपुर, गूढ़, मुर्तिहा के सेमरी मलमला समेत 10 गांवों से कैमरा चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें