फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूस की रात भारी, ठिठुरी तराई

Fri, 22 Jan 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पूस की रात अब लोगों पर भारी पड़ रही है। पारा लगाता लुढ़कता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पूरे दिन सूरज नहीं निकला, जिससे लोग कांपने को मबजूर रहे।
विज्ञापन


बर्फीली हवा ने लोगों का घर से निकलना भी दूभर कर दिया है। ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे, जिसके कारण बाजार में चहल-पहल कम दिखी। मौसम वैज्ञानिक आगामी चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जता रहे हैं।  

बहराइचवासियों की शुक्रवार की सुबह कोहरे और धुंध के बीच हुई। हल्के बादल भी छाये रहे। स्कूलों की छुट्टी होने के चलते बच्चों को तो काफी राहत रही लेकिन दफ्तर जाने वाले लोगों और मजदूरीपेशा लोगों को ठंडी हवा के थपेड़े खाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवा चली, जिसके कारण गलन का अहसास हुआ।

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि नेपाल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गुजरकर साइबेरियन हवा तराई में पहुंच रही हैं।

इसके चलते शीतलहरी बह रही है। उन्होंने कहा कि बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आगामी चार दिन तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है।

ऐसे में किसानों को सजग रहना होगा। आलू, गेहूं और तिलहनी फसलों की विशेष देखभाल करें, ताकि झुलसा, गेरुआ और माहू रोग का प्रकोप फसलों की उत्पादकता प्रभावित न कर सके।

श्रावस्ती में ठंड लगने से युवक की मौत

रतनापुर (श्रावस्ती)। पकड़िया चौराहे के पास गुरुवार देर रात एक युवक को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत हुई थी। इससे पहले की उसे अस्पताल ले जाया जाता उसने दम तोड़ दिया।

किशोर की मौत के बाद परिवारीजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। फैजाबाद जिले के थाना, चौकी व मोहल्ला शहादतगंज निवासी मोहन उर्फ रिंकू (19) पुत्र मयाचंद्र हलवाई छह माह पहले अपने माता-पिता के साथ सोनवा थाना क्षेत्र के पकड़िया आया था।

जहां वह चाट का ठेला लगा कर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद करने के बाद वह खाना खाकर लेटा हुआ था। देर रात अचानक उसे उल्टी आने व पेट दर्द की शिकायत हुई।

जानकारी होने पर बगल में सो रहे मयाचंद्र ने उसे अस्पताल ले जाने की बात कही। मयाचंद्र जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करता दर्द असहनीय होने के कारण उसकी मौत हो गई।

परिवारीजनों ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। अपर जिलाधिकारी आरबी सोनकर बताते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। एसडीएम व तहसीलदार से जानकारी मांगी जा रही है। इसके बाद भी कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें