फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले पांच दिन तक और रहेगी तपन

Sun, 19 Apr 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को चिलचिलाती धूप में जातीं महिलाएं।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और भीषण भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन



दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग जरूरी कामों के अलावा घर से निकलने से बचते नजर आए। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही, जबकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।



सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो जा रही है कि खुले में कुछ देर ठहरना भी मुश्किल हो रहा है। हवा न चलने से गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है। घरों के अंदर भी लोग पसीने से तरबतर नजर आए। पंखा, कूलर ही राहत का एकमात्र सहारा बने रहे।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान करेगी।


मौसम विज्ञानी डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि अगले पांच दिनों तक तापमान में और उछाल आने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें