फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 डिग्री पर पहुंचा पारा, पछुआ ने झुलसाया

Fri, 22 Apr 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म पछुवा ने लोगों को झुलसन का एहसास कराया।
विज्ञापन


तपिश के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों के बीच स्कूल से लौटने वाले छात्र बेहाल दिखे। 

शुक्रवार सुबह से ही लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते सूरज की तपिश सितम ढाने लगी। गर्म पछुवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई।

घर से बाहर कदम रखने वालों को और दिनों की अपेक्षा और ज्यादा झुलसन का एहसास हुआ। मौसम की प्रतिकूलता लोगों की दिनचर्या पर भारी दिखी। शहर और कस्बों के साथ ही गांव में भी लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि तराई का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि गर्म पछुवा हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से चलने के कारण लोगों को परेशानी हुई है। 
विज्ञापन


बदली और आंधी के मिल रहे संकेत
प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि तराई में बढ़ रही गर्मी और उमस के चलते पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आंधी के साथ आगामी दो दिनों में बदली का सामना करना पड़ सकता है। 

गर्मी में बरतें ये सावधानियां

खुले में रखा या बासी भोजन न करें
धूप में निकलने पर सिर और चेहरे को कपड़े से ढक कर रखें
अपच की शिकायत होने या उबकाई आने पर डॉक्टर से परामर्श लें
उल्टी दस्त और सिरदर्द को नजरअंदाज न करें, तत्काल इलाज करें
अन्य ठंडे पेय की अपेक्षा नींबू पानी, खीरा, तरबूज का प्रयोग अवश्य करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें