फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मगरमच्छ से 10 मिनट तक लड़ा किशोर, आंखों पर प्रहार कर बचाई जान

विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले में घायल शोभाराम। 
विज्ञापन
मिहींपुरवा। सरयू नहर किनारे बकरियां चरा रहे 14 वर्षीय किशोर पर सोमवार दोपहर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। किशोर का हाथ जबड़े में दबोचकर नहर के पानी की ओर खींचने लगा। जिंदगी बचाने के लिए किशोर 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा और हौसले से मौत को मात दे दी। हमले में मगरमच्छ के दांत लगने से किशोर के हाथ में गहरे जख्म हो गए। परिजनों ने उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना के गोपिया गांव निवासी शोभाराम का पुत्र सोमनाथ (14) सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्रतिदिन की तरह कदम पुलिया के पास सरयू नहर किनारे बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान कुछ बकरियां नहर की ढलान की ओर उतर गईं। उन्हें वापस लाने के लिए सोमनाथ भी नहर की ओर चला गया। तभी पानी से निकले मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ को जबड़े में दबोच लिया और उसे पानी की ओर खींचने लगा।

सोमनाथ ने हिम्मत नहीं हारी और उसने मगरमच्छ की आंख पर वार करते हुए उसका सामना शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार मगरमच्छ की पकड़ ढीली हुई और सोमनाथ उसके चंगुल से निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकला। सोमनाथ की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने घायल सोमनाथ को संभाला। तब तक उसके परिवार के लोग भी आ गए और उसे सीएचसी मोतीपुर ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

घटना की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घायल किशोर के परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। मगरमच्छ को जल्द पकड़ कर सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

नहर में कई दिनों से दिख रहा था मगरमच्छ

ग्रामीणों के मुताबिक सरयू नहर के इसी हिस्से में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद नहर किनारे लोग मवेशी चराने पहुंच रहे थे। सोमवार को किशोर पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मगरमच्छ को जल्द पकड़ने की मांग की है।

एक माह में सामने आए पांच मामले

16 जुलाई 2026: बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा तिकुरी गांव में सरयू के किनारे धान की रोपाई के बाद हाथ-पैर धो रहे 12 वर्षीय सुनील सिंह पर मगरमच्छ ने हमला कर उसकी जान ले ली।
18 जुलाई 2025: सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा निषादनगर में सरयू नहर किनारे मवेशी चराने गई 55 वर्षीय लक्ष्मीना पर झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने हमला किया था। हमले में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


16 अगस्त 2026: मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर-वैबाही मार्ग स्थित एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

20 अगस्त 2026: सुजौली क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास स्थित तालाब से वन विभाग ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

21 अगस्त 2026: मिहींपुरवा क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें