बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर शाम को टहलने निकला था। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुरलीपुरवा निवासी कुलदीप (16) शनिवार की शाम घर से गांव में टहलने जाने की बात कहकर निकला था। इस दौरान रात में गांव के पास स्थित डल्लापुरवा में वह तालाब किनारे टहलते समय पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। पिता पेशकार ने बताया कि जब तक जानकारी हुई तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।