फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा(बहराइच)। बहराइच-गोंडा मार्ग पर शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत उन्नैसा के मजरा भेटिया निवासी प्रशांत वर्मा (28) शनिवार की रात घर से सब्जी लेने जाने की बात कहकर निकला था। रात में बाबा चौराहे से सब्जी लेकर जाते समय बहराइच-गोंडा हाईवे पर बाबागंज चौराहे के पास उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशांत उछल कर दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि प्रशांत की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें