फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Wed, 17 Jul 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मृतक प्रभात जायसवाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामगांव (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ नित्यक्रिया के लिए गया एक किशोर तालाब में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुसैलीपुरवा निवासी प्रभात जायसवाल (12) रामगांव के टिकुआपारा स्थित अपनी ननिहाल में ही रहता था। सोमवार की शाम वह दोस्तों के साथ नित्यक्रिया के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने घर आकर दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पिता विजय कुमार ने बताया कि प्रभात उनका बड़ा बेटा था। उसकी मौत के बाद अब अर्पित (8) व नित्या (3) बचे हैं। सूचना पर पहुंचे रामगांव थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें