फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्राम प्रधान के पांच पदों पर उपचुनाव छह अगस्त को

Wed, 17 Jul 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विभिन्न ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों की मौत या फिर उनके द्वारा पद छोड़े जाने से खाली हुए पदों पर उपचुनाव होगा। जिसको लेकर मंगलवार को डीएम ने अधिसूचना जारी कर दी। सभी पदों के लिए 22 जुलाई तक नामांकन व छह अगस्त को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न कारणों से ग्राम पंचायत सदस्य के 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच व ग्राम प्रधानों के पांच पद रिक्त थे। जिनके लिए उपचुनाव संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि संभावित उम्मीदवार 22 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उनकी जांच 23 जुलाई को व 24 जुलाई को नाम वापसी होगी। 24 जुलाई को ही उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटन कर दिया जाएगा। प्रतीक आवंटन व चुनाव प्रचार के बाद छह अगस्त को संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान किया जाएगा।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि मतदान के बाद आठ अगस्त को मतगणना संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि प्रधान, बीडीसी व सदस्यों के नामांकन पत्रों की खरीदारी व दाखिला संबंधी सभी कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। इस दौरान सार्वजनिक अवकाश पड़ने पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें