फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर के खमरिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तालाब में डूबकर किशोरी की मौत हो गई। गांव निवासी मनीषा (15) कुछ अन्य किशोरियों के साथ गांव के पास स्थित तालाब किनारे शौच के लिए गई थी। वहां से वापस आते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई। तालाब में पानी गहरा होने के कारण वह डूबने लगी। साथ गई अन्य लड़कियों ने वहां से भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन व अन्य ग्रामीण तालाब के किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार मनीषा को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें