फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। भिनगा क्षेत्र के गढ़ी चौराहे से सोमवार देर शाम साइकिल सवार किशोर को मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी धनंजय उर्फ दिव्यांशु (13) पुत्र राम प्रसाद सोमवार को साइकिल से गढ़ी चौराहे आया था। वहां से शाम करीब सात बजे वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान चौराहे पर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने दिव्यांशु को रौंद दिया। घटना से दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दिव्यांशु को गंभीर हालत में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें