फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में मंगलवार को मैकूपुरवा-दरहिया मार्ग पर साइकिल सवार किशोर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा गांव निवासी बबलू (12) पुत्र कुंवारे दोपहर एक बजे साइकिल से धान लेकर लाई भुजवाने जा रहा था। इसी दौरान मैकूपुरवा-दरहिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। ट्रॉली में पीछे पंपिंग सेट बंधा हुआ था। तभी पंपिंग सेट से टकराकर साइकिल सवार बबलू अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने हादसे की पुलिस को सूचना दे दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद ने चौैकी इंचार्ज अजय पांडेय को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किशोर की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें