बहराइच के डीहा में प्रेरणा एप के विरोध में धरने पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : BAHRAICH
चित्तौरा (बहराइच)। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने प्रेरणा एप के विरोध में शुक्रवार को बीआरसी भवन डीहा पर धरना दिया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष विद्याविलास पाठक की अगुवाई में शिक्षकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षकों की निजता का हनन है। शिक्षकों की उपस्थिति को सेेल्फी के माध्यम से लिया जाना कतई न्याय संगत नहीं है।
मंत्री भूपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की ओर से संगठन से वार्ता के दौरान प्रेरणा एप को शिक्षकों के मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए अधिकारियों के द्वारा दबाव नहीं बनानेे का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारी दबाव बना रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रेरणा एप के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष अनीस अहमद, आशीष कुमार मिश्र, अवनीश कुशवाहा, समर फिरदौस, कुमार अभय आदि मौजूद रहे।