फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चुनाव प्रचार करने पर शिक्षिका निलंबित

Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकासखंड बलहा के संविलियन विद्यालय मेहरबान नगर में तैनात एक शिक्षिका को निकाय चुनाव में निर्दल प्रत्याशी का प्रचार करना महंगा पड़ गया। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड के संविलियन विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका श्वेता सिंह निकाय चुनाव में बच्चों के घर जाकर एक निर्दल प्रत्याशी का प्रचार प्रचार कर रही थी। चुनाव समाप्त होने के बाद किसी ने शिक्षिका द्वारा प्रचार करते हुए फोटो को वायरल करते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने इसकी जांच खंड शिक्षाधिकारी से कराई। जांच के दौरान शिकायत सही पाए गई। इस पर बीएसए ने सहायक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें