नानपारा (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र में ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। रुपईडीहा मार्ग पर ग्राम भोपतपुर के पास सोमवार शाम को बाइक सवार आरिफ (35) निवासी ग्राम बकतावर व कुर्बान अली (55) निवासी ग्राम मधुबन थाना रुपैइडीहा एक ई-रिक्शा से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि परिजनों के प्रार्थना पत्र देने पर कार्रवाई की जाएगी।