फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर शिक्षिका निलंबित

Thu, 20 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति व पठन पाठन में सुधार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएसए एआर तिवारी की ओर से बीते मंगलवार को विकास खंड फखरपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां कई खामियां देखने को मिलीं। इसके साथ ही सहायक अध्यापिका भी नदारद मिलीं। इस पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया।परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन, मध्यान्ह भोजन योजना व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति समेत अन्य बिंदुुओं पर जांच के लिए शासन के निर्देश पर विशेष निरीक्षण अभियान 31 अप्रैल तक जारी रहेेगा। अभियान के तहत बीएसए एआर तिवारी ने मंगलवार को विकास खंड फखरपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति मानक के सापेक्ष काफी कम मिली।
विज्ञापन

इसके साथ ही चहक किट विद्यालय में होने के बाद भी इसका प्रयोग पठन पाठन में न करने समेत अन्य खामियां देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका भावना अग्निहोत्री बिना किसी सूचना के अनुुपस्थित पाई गईं। इस पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका को निलंबित करते हुए उक्त विद्यालय में ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें