फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया की जमीन पर किया कब्जा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। परसा कोदी गांव में करबला की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत परसा कोदी गांव में ताजिया की जमीन है। यहां पर प्रतिवर्ष ताजियादार ताजिया रखकर मोहर्रम मनाते हैं। शुक्रवार को कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी ताजियादारों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध कब्जा करने के मामले में दोनों पक्ष से गांव निवासी मिज्जन खां, हबीब उल्ला खां, छब्बन और मुनई खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले पर पुलिस की नजर है। फिर कब्जा होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें