फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कबड्डी में बहाया पसीना, विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद अति​थि।
विज्ञापन
पयागपुर। रामनारायन सिंह इंटर कॉलेज खजुरी के संयोजन में शनिवार को जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-17 व अंडर-19 मुकाबले कराए गए। बालिका वर्ग के अंडर-19 में खजुरी की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 वर्ग में सआदत इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग के अंडर-19 मुकाबले में नवयुग इंटर कॉलेज और अंडर-17 में महराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता में विजय सिंह, जय प्रकाश, वंदना रंजन और सौगेन्द कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। नवीन मिश्रा, राकेश मिश्रा, केपी सिंह, अभिनय कुमार, अभिषेक पाठक और शिवेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समापन पर प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पांडेय ने विजेता टीमों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें