फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही जवाब न दे पाने पर लेखपाल को किया निलंबित

Tue, 04 Jun 2019 11:47 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव शुरू होने के कारण करीब तीन माह से तहसील व थानों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस पर रोक लगी हुई थी। मंगलवार से फिर से शिकायतों की सुनवाई शुरू हुई। छह तहसीलों में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 553 शिकायतें आईं, जिसमें 40 मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने निधिपुरवा के ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


तहसील मोतीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ अरविंद चौहान, उप जिलाधिकारी बाबू राम ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड भी मौजूद रहे।

कृषि उत्पादन मंडी समिति मिहींपुरवा परिसर में अस्थायी भवन में स्थापित तहसील भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई के दौरान ग्राम निधिपुरवा के ग्रामवासियों की शिकायत का संतोषजनक उत्तर न दे पाने पर जिलाधिकारी ने हलका लेखपाल अशोक श्रीवास्तव को निलंबित किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरणों की गुणवत्ता की जांच-परख उच्च स्तर पर की जाती है, इसलिए आवेदन-पत्रों की गुणवत्ता को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाय।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिन हल्कों से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं, उन क्षेत्रों के लेखपालों को चिन्हित किया जाय। यहां 70 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें चार मौके पर निस्तारित किए गए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी आरपी सिंह, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. आरके सिंह, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें