फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध, एसएसबी ने पुलिस को सौंपा... की जाएगी पूछताछ

Sat, 24 May 2025 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसकी भाषा काफी अजीब है। जो स्थानीय निवासियों से काफी अलग है। एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


मामला मोतीपुर क्षेत्र का है। यहां भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक घूम रहा था। एसएसबी जवानों को शंका हुई तो उसे रोका। उससे बातचीत करके उसका पता और टहलने का कारण पूछा। इस पर उसने जिस भाषा में जवाब दिया, वह पहले तो किसी को समझ में ही नहीं आई। इस पर शक और गहरा गया। 

यह भी पढ़ेंः-  यूपी: शुरू हुईं पंचायत चुनाव की तैयारी, नए सिरे से गांवों का होगा परिसीमन; ये हो सकता है संभावित समय
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी हालत देखते हुए सुरक्षाबलों ने उसे सुजौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसके घुसपैठिया होने की आशंका जताई जा रही है।   

बॉर्डर पर कड़ी कर दी गई है सुरक्षा

दरअसल, नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के घुसपैठ की आशंका से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 1500 अतिरिक्त एसएसबी और 200 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त करके सीमा पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें