फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने चांद को दिया अर्घ्य, पति के दीघार्यु की कामना

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को कजरीतीज के अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कजरी तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं दिनभर सजती संवरती रहीं। शाम होने के बाद चांद दिखते ही अर्घ्य देकर परिवार की सुखी व अखंडता की कामना करते हुए पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रहीं। सुबह वह कुछ खाकर अपना व्रत तोड़ेंगी।
विज्ञापन

कजरी तीज पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना कर जलाभिषेक किया। दनभर पूजा-पाठ व कीर्तन का दौर घरों में चलता रहा। इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से महिलाएं हाथों में मेंहदी लगाने से लेकर अच्छी साड़ियां पहनने के लिए उत्सुक दिखीं। शाम होते ही महिलाओं ने सज धजकर चांद को अर्घ्य दिया। परिवार के सदस्यों व पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने परिवार के सुख व अखंडता की कामना की। वहीं युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शनिवार सुबह व्रत तोड़कर अन्न को ग्रहण करेंगी। वहीं मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। आने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए जलाभिषेक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें