फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अध्यक्ष के लिए भाजपा से सुधा व कांग्रेस से नंदिनी ने दाखिल किया पर्चा

Mon, 17 Apr 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को काफी गहमागहमी रही। जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए 62 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका व नगर पंचायतों में 144 सदस्य के पदों पर 336 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की बिक्री में अध्यक्ष के पद पर 10 और सदस्य के पदों पर 39 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।नगर निकाय के चुनाव सोमवार को नामांकन पत्रों के दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। इसलिए प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सोमवार सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान नगर पालिका सदर से अध्यक्ष के पद पर भाजपा से सुधा देवी, कांग्रेस से नंदिनी त्रिवेदी व निषाद पार्टी से पूजा निषाद व एक निर्दल प्रत्याशी रेशमा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

सभासद के पदों पर 72 नामांकन दाखिल हुए। नानपारा नगर पालिका से भाजपा की ओर से ओमप्रकाश शर्मा, बसपा से मोहम्मद इलियास, आप से सुफियान अफसर के साथ निर्दल प्रत्याशियों में पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहिद राजू, अब्दुल मुशीर, अब्दुल वहीद, अब्दुल मुईद ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य के पदों पर 27 पर्चे दाखिल हुए। रूपईडीहा नगर पंचायत से अध्यक्ष के पद पर भाजपा से उमाशंकर वैश्य, सपा से सुकैयाबनो के साथ निर्दल प्रत्याशी के रूप में अब्दुल वहीद ने पर्चा दाखिल किया।
सभासद के पदों पर 34 पर्चे दाखिल हुए। पयागपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर भाजपा से सीमा सिंह, बसपा से उमेश तिवारी, कांग्रेस से नंदकुमार के साथ पंकज शुक्ला, दिनेश शुक्ला, कल्पनाथ व रमेश ने पर्चा दाखिल किया। यहां सभासद के पदों पर 61 नामांकन दाखिल हुए। कैसरंगज नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर भाजपा से विजय पुष्पम सिंह, कांग्रेस से हसीना, बसपा से फिरोज अहमद के साथ निर्दल प्रत्याशियों में विष्णु प्रताप सिंह, अर्जुन प्रसाद, नबी अहमद, मोहम्मद अरशद, तंजीम अहमद, बृजेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, नीतू सिंंह, इस्कार अली, नूर आलम, शोभना सिंह और वादुष अली ने अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

सभासद पर 33 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मिहींपुरवा नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर भाजपा की ओर से जितेंद्र कुमार मदेशिया, कांग्रेस से नफीस अहमद निर्दल प्रत्याशी के रूप में गीता देवी, प्रदीप कुमार सिंह, निर्दल प्रत्याशी सीमा चौधरी, राजेश चौधरी, कुसुमलता गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, छेदीलाल, इमरान ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सभासद के पदों पर 76 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जरवल नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर मंजू देवी, शमा बेगम, वसीमुनिशां और बानो खातून ने पर्चा दाखिल किया। यहां सभासद के पद 10 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। रिसिया से गायत्री देवी ने भाजपा व जानकी देवी ने आम आदमी और बिट्टन, नंदनी व ज्योति ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। यहां सभासद के पद पर 23 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें