फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में घमासान

Mon, 17 Apr 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पहले टिकट की दावेदारी में एक पद पर दर्जनों उम्मीदवार होने से घमासान मचा था, तो वहीं टिकट के बंटवारे के बाद पयागपुर नगर पंचायत में कार्यकर्ताओं के सुर बागी हो गए है। यहां एक कार्यकर्ता ने अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने बहराइच नगर पालिका से प्रत्याशी उतार कर आग में घी डाल दिया। सोमवार को उन्होंने समर्थकों के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दी है। डॉ. संजय निषाद की निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है। भाजपा ने भरोसा जताते हुए डॉ. संजय निषाद को बहराइच का प्रभारी मंत्री भी बनाया है। लेकिन निकाय चुनाव में दोनों पार्टियों में आपसी सहमति बनती नहीं दिख रही है।

बगावत के सुर बुलंद होते दिख रहे हैं। सोमवार को निकाय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों के साथ पहुंची निषाद पार्टी की प्रत्याशी पूजा निषाद ने नामांकन पत्र दाखिल कर सबको चौंका दिया। प्रत्याशी पूजा निषाद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उनकी ओर से मुझे प्रत्याशी घोषित कर नामांकन दाखिल करने का निर्देश मिला था। मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है। पयागपुर नगर पंचायत में भी सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर फूटने शुरू हो गए है। क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट बंटवारे में भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बाहरी लोगों को टिकट देकर पुराने कार्यकताओं की अनदेखी की है। उन्होंने ब्राम्हणों की उपेक्षा का भी आरोप लगाकर बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। एक और कार्यकर्ता बसंत सिंह ने पूरे चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा करते हुए भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा शुरू हुए बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी पदाधिकारी मान मनौव्वल कराने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें