फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने घाघरा नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। गोपचंदपुर गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह में घाघरा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत गोपचंदपुर गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ पिंटू (22) पुत्र राजू बुधवार सुबह सात बजे रोडवेज बस से रमपुरवा चौराहे से चहलारीघाट पहुंचा। यहां पर वह एक घंटे तक टहलता रहा। इसके बाद उसने चहलारीघाट पुल से घाघरा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पाकर उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, एसओ शिवानंद प्रसाद मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। उनके जवान व स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। तीन किलोमीटर तक नदी को खंगाला गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष शिवानंद प्रसाद का कहना है कि युवक ने पारिवारिक कलह में नदी में छलांग लगाई है। तलाश की जा रही है। वहीं युवक द्वारा नदी में छलांग लगाने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें