फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने टे्रन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। रामनगर कंडा गांव निवासी विवाहिता ने पति के साथ हुए विवाद से क्षुब्ध होकर बेलछा क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मुर्तिहा अंतर्गत निधिनगर रामनगर कंडा गांव निवासी इंदू देवी (36) का गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति श्रीनिवास से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को भरा बुला कहा। इससे क्षुब्ध इंदू गोंडा-मैलानी रेल प्रखंड पहुंच गई।
दोपहर 12 बजे के आसपास तिकुनिया से चलकर बहराइच जाने वाली ट्रेन के आगे इंदू कूद गई। मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। इंदू की मौत की सूचना ससुराल के लोगों ने मायके आनंद नगर बड़खड़िया गांव दी। मृतका के पिता रामप्यारे घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर इंदू की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें