फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आलू बीज की खरीद पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में आलू की खेती करने वाले किसानों को बीज की खरीद पर अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुरू हो गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में जिले के लिए कुफरी बहार और कुफरी चिप्सोना-1 के कुल 270 क्विंटल आलू बीज का आवंटन किया गया है। आवेदन के सत्यापन और स्वीकृति के बाद किसानों को निर्धारित दरों पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग की ओर से घोषित दर पर अधिकतम एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें