बहराइच। जिले के कोषागार से पेंशन पाने वाले बुजुर्ग अब अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेज सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि जिन पेंशनर्स को नवंबर 2026 में जीवित प्रमाण पत्र जमा करना है, वही यह सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए पेंशनर्स अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे या डाकघर जाकर जीवन प्रमाण पोर्टल पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) बनवाकर कोषागार को ऑनलाइन भेज सकते हैं। इससे उन्हें प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।