फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो जीआईसी में शुरू हुई पढ़ाई, 15 करोड़ से बनेंगे दो भवन

Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर -
विज्ञापन

-बड़ागांव माॅर्डन जीआईसी व मधवापुर जीआईसी में शुरू हुआ दाखिला
- नवाबगंज और शहर के जीआईसी का बनेगा नया भवन
- राजकीय स्कूलों के संचालन से बेहतर होगी शिक्षा व्यवस्था

बहराइच। शैक्षिक व्यवस्था में सुधार का काम शुरू किया गया है। इससे बच्चों को जहां बेहतर माहौल में शिक्षा मिल सकेगी वहीं स्कूल के जर्जर भवनों का कायाकल्प हो सकेगा। जिले में दो नए राजकीय इंटर कॉलेज काफी समय से बनकर तैयार थे जिनमें इस सत्र से दाखिला शुरू हो गया है। वहीं शहर व नवाबगंज में दो राजकीय स्कूलों के भवन जर्जर होने के चलते इनके नए भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये शासन से मिले है। अब जल्द ही इन दोनों स्कूलों में नए भवन बनकर तैयार हो सकेंगे।
शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का भवन काफी जर्जर हो चुका है। इसके नए भवन के निर्माण के लिए शासन से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी जो स्वीकृत हो गई। इसी तरह नवाबगंज में राजकीय इंटर कॉलेज का अपना भवन नहीं है। यहां छात्रावास में स्कूल चल रहा है। ऐसे में यहां नया स्कूल भवन बनना है इसके लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह काम माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट अलंकार के तहत हो रहा है। इसके तहत जिन स्कूलों के भवन जर्जर हैं या फिर वह भवन विहीन हैं उनको नया भवन देने का काम होता है। इसी के तहत अब दो राजकीय इंटर कॉलेज को अपने नए भवन जल्द ही मिल सकेंगे।
विज्ञापन


बाक्स-
दो नए स्कूलों में शुरू हुआ शैक्षिक कार्य
जिले के हुजूरपुर ब्लॉक में स्थित बड़ागांव राजकीय माॅडर्न इंटर कॉलेज में इसी माह में शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इसका भवन वर्ष 2019 से बनकर खड़ा था लेकिन संचालन नहीं हो रहा था। यहां करीब दो सौ बच्चों ने दाखिला लिया है जबकि मधवापुर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन में शैक्षिक सत्र शुरू किया गया है। इसमें एक अप्रैल से दाखिला शुरू किया गया था। अब तक यहां 215 छात्र व छात्राएं दाखिला ले चुके है। इन स्कूलों में कक्षा छह से बारह तक बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है। इस समय कक्षा छह व नौ के छात्रों ने दाखिला लिया है।
-
बाक्स-
चार- चार शिक्षकों समेत छह का स्टॉफ
बड़ागांव राजकीय माॅडर्न इंटर कॉलेज व मधवापुर राजकीय इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र शुरू कराने के लिए यहां चार-चार शिक्षक, एक-एक लिपिक व एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तैनात किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए इन स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने पर यहां शिक्षकों की संख्या भी भविष्य में बढ़ाने की बात विभागीय अफसर कह रहे है।
विज्ञापन


वर्जन-
जिले में दो नए राजकीय इंटर कॉलेज में इस सत्र से छात्रों का दाखिला शुरू कराया गया है। दोनों स्कूल में चार-चार शिक्षक तैनात किए गए है। वहीं शहर व नवाबगंज जीआईसी का नया भवन बनाया जाएगा। इस पर करीब 15 करोड़ का खर्च आएगा। यह कार्य प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत होंगे।
जेपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें