फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं रोज करें योग व प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में 17 अक्तूबर से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर बुधवार को कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय के डी फार्मा व बीएड विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग डॉ. देवेश कुमार श्रीवास्तव रहे। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जूम एप के माध्यम से डी फार्मा व बीएड की छात्राएं जुड़ी रहीं।
विज्ञापन

वर्चुअल मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. देवेश ने कहा कि शरीर और मन का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। हमारा मन एवं शरीर तभी स्वस्थ रह सकता है जब हम पॉजिटिव सोचेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से डरें नहीं सिर्फ बचाव जरूरी है। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। सभी लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े का सेवन अवश्य करें। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन योग व प्राणायाम करें। कहा कि खाने में हरी साग-सब्जियां प्रचुर मात्रा में उपयोग करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि पौधरोपण अपने आसपास अवश्य करें। मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ. देवेश ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। इस मौके पर कॉलेज के डी फार्मा के प्राचार्य डॉ. कमल कुमार पाठक व बीएड विभागाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें