फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मिली सोलर लालटेन

Thu, 06 Oct 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बा‌ल‌िका विद्यालयों (केजीबीवी) की मेधावी 135 छात्राओं को गुरुवार को केडीसी में आयोजित समारोह में सोलर लालटेन दिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2015-16 में कक्षा 6, 7 व 8 की 135 मेधावी छात्राओं को सोलर लालटेन का वितरण यूपी नेडा द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीएम विद्याशंकर सिंह ने कहा कि छात्राओं ने कठिन परिश्रम करते हुए अच्छे अंक प्राप्त कर यह सोलर लालटेन हासिल की है। इसी प्रकार कठिन परिश्रम करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश, प्रदेश व समाज की सेवा करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में तकनीकी रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने विद्यालयों के वार्डेन को छात्राओं को सुरक्षित उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने की सलाह दी। परियोजना अधिकारी नेडा केशव प्रसाद चौरसिया ने सोलर लालटेन के प्रयोग, चार्ज करने आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पयागपुर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलहा, सुजौली, मिहींपुरवा, कैसरगंज, जरवल, हुजूरपुर, तेजवापुर, विशेश्वरगंज, चित्तौरा, पयागपुर, रिसिया, फखरपुर, नवाबगंज, महसी व शिवपुर की छात्राओं को सोलर लालटेन का वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें