फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छात्रों ने शिक्षकों से की अभद्रता, कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 22 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
केक काटने की योजना बनाने से मना करने पर धमकी देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर में किसान पीजी कॉलेज के मुख्य नियंता ने कुछ छात्रों पर अभद्रता, जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्र स्वर्ण जयंती द्वार के समीप हुड़दंग के दौरान केक काटने की योजना बना रहे थे। मना करने पर छात्रों ने धमकी दिया।
महाविद्यालय के मुख्य नियंता किशुनबीर, प्राध्यापक सुब्रत द्विवेदी का आरोप है 21 सितंबर को दोपहर बाद 3:50 बजे 20 से 25 छात्र महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती द्वार के समीप गाली गलौज, हुड़दंग करते हुए केक काटने की योजना बना रहे थे। सभी छात्र अपनी बाइकों को आड़ा तिरछा खड़ा किए थे। इसकी छात्र-छात्राओं ने मौखिक शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि वे मौके पर पहुंचकर छात्रों को मना किया, तो छात्र ने गाली गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने व जातिसूचक गालियां दी। केक ऊपर फेंक कर व एक बाइक छोड़कर छात्र फरार हो गए। उन्होंने बताया कि एक छात्र व घटना की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में छात्रों से मारपीट आदि की घटनाएं कर चुके हैं। जिससे विद्यालय का शैक्षिक माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी
किसान पीजी कॉलेज शिक्षक संघ ने शुक्रवार को प्राचार्य को शैक्षणिक कार्य के साथ ही अकादमिक कार्यों के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। शिक्षकों का कहना है कि यदि छात्रों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। प्राचार्य मांग किया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्रााओं के लिए एक समान वेशभूषा यूनीफार्म की व्यवस्था लागू की जाए। छात्रों के प्रवेश के दौरान उनके प्रवेश पत्र की जांच मुख्य गेट पर करने के बाद अंदर आने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें