फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 22 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
एटा के हादसे में मृत बच्‍चों को श्रद्धांजलि देती छात्राएं।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल की छात्राओं ने प्राचार्य पर कमरे में अकेले बुलाकर अश्लीलता व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर प्रैक्टिकल के नंबर काटने की धमकी दी जाती है। इस मामले में सीओ ने केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शहर के कल्पीपारा में भिनगा रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित है, जिसमें इंजीनियरिंग के विभिन्न ट्रेडों के छात्र पढ़ते हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल ट्रेड में अध्ययनरत तीन छात्राओं ने कॉलेज के छात्रों से प्राचार्य द्वारा कमरे में अकेले बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, विरोध करने पर भविष्य खराब करने की धमकी देने के साथ ही अश्लीलता और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

जुलूस की शक्ल में गुस्साए छात्रों ने देर शाम दरगाह थाने पहुंचकर प्राचार्य की शिकायत की। पीड़ित छात्राओं ने प्राचार्य को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसओ एहतराम जैदी ने मामले से सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र को अवगत कराया।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने छात्राओं की तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा। उधर, पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र पाल का कहना है कि उन्होंने कभी भी छात्राओं के साथ गलत हरकत नहीं की। साजिश के तहत उनके खिलाफ आरोप मढ़े जा रहे हैं। मामले की जांच करा ली जाए। सब कुछ साफ हो जाएगा। यह सिर्फ बदनाम करने का षडयंत्र है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें