फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसानी पीजी कॉलेज में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र सौंपकर जलापूर्ति शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज में छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कालेज प्रशासन करीब 6 वर्ष पूर्व आरओ लगवाया था लेकिन देखरेख के अभाव में ये मशीन महीनों से खराब चल रही है।

इस कारण छात्रों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मामले में छात्रनेता शैलेश सिंह शैलू की अगुवाई में छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर उदासीनता का रवैये का आरोप लगाते हुये जमकर नारेबाजी की। फिर प्राचार्य मेजर एसपी सिंह को मांगपत्र सौंपकर आरओ सिस्टम को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।

कॉलेज परिसर में स्थापित सभी संकायों में एक-एक आरओ लगाने की भी मांग उठाई। मांगपत्र सौंपने वालों में सर्वजीत सिंह, ज्ञानेंद्र पटेल, इजहार खान, पीयूष जायसवाल, अभिनव साईं, गुरुप्रीत सिंह, प्रशांत सिंह, जितेंद्र आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें