फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत

Tue, 24 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लेखनी।(फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। बहराइच-गाेंडा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा बनकटा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पचदेवरा गांव निवासी लेखनी (25) अपनी चचेरी बहन अर्चना (18) के साथ स्कूटी से सोमवार सुबह खुटेहना चौराहा स्थित मंदिर गई थीं। पूजा करने के बाद पयागपुर डायट जा रही थीं। लेखनी डीएलएड की द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं, इस समय उनकी ड्यूटी प्रशिक्षण में लगी थी, सुबह 11 बजे उन्हें संस्थान पहुंचना था। जैसे ही दोनों बनकटा गांव के पास पहुंचीं, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।



हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक हर्षित और उनकी पत्नी सौम्या श्रीवास्तव (30), निवासी दुबहा बाजार, गोंडा भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लेखनी को मृत घोषित कर दिया, अर्चना की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



अर्चना के पिता जितेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों बहनें हंसी-खुशी घर से निकली थीं, लेकिन एक घंटे के भीतर ही खुशियां मातम में बदल गईं। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें