बहराइच में स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाली बहराइच के मूकबधिर विद्यालय की छा
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मूकबधिर विद्यालय की छात्रा अमिताशा सिन्हा ने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अमिताशा को तीसरा स्थान मिलने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ माता-पिता ने हर्ष जताया है।
भारत सरकार की ओर से स्पेशल बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता अगस्त में कराई गई थी। लॉकडाउन में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार ने प्रतियोगिता कराई। आनॅलाइन प्रतियोगिता में शहर के बाबा सुंदर सिंह मूकबधिर विद्यालय की छात्रा अमिताशा सिन्हा ने भी प्रतिभाग किया था। प्रधानाचार्या डॉ. बलमीत कौर ने बताया कि सोलो डांस (सिंगल नृत्य) अगस्त में आयोजित हुआ, जिसमें चार ग्रुप थे।
इसका परिणाम सरकार की ओर से गुरुवार को जारी किया गया। जिसमें उड़ीसा की रश्मि रेखा साहू को प्रथम, दिल्ली की नेता तिवारी को द्वितीय और विद्यालय की छात्रा अमिताशा सिन्हा को तीसरा स्थान मिला है। इस पर प्रधानाचार्या के साथ माता-पिता ने हर्ष जताया है। मालूम हो कि अमिताशा को दिव्यांग विभाग की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार के साथ राज्यपाल राम नाईक द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। जबकि देखरेख करने वाली प्रधानाचार्या को भी सम्मान मिला है। प्रधानाचार्या ने बताया कि पुरस्कार विक्टर विज एयर मार्शल ललित शर्मा, अमिताभ मिश्रा, सुलेखा राणा, डोना विंसी की मौजूदगी में दिया गया।