फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने खाया जहर, मौत

Thu, 06 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र के आनंदनगर बड़खड़िया गांव निवासी एक छात्रा ने बुधवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन छात्रा को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के आनंदनगर बड़खड़िया गांव निवासी गुड़िया (16) पुत्री शंकर चफरिया स्थित बप्पा जी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात गुड़िया खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।

दरवाजा भी बंद कर लिया। इस पर परिवारीजनों ने दरवाजा खोलवाने के लिए आवाज दी, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। इसके बाद घर वाले दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो गुड़िया अचेतावस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली।
विज्ञापन


उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष परवेज अशरफ ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्रा की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें