फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पार करते से ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर मंगलवार को सुबह एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। वह अपने घर से शौच के लिए निकला हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत ये घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी अनंतराम (23) पुत्र मेवालाल सुबह अपने घर से शौच करने के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान वह रेलवे लाइन पार करते समय गोंडा की तरफ से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया और कटकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र एकलव्य महाविद्यालय झुकिया से बीएससी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें