फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: समय माता मंदिर से हठीले शाह मार्ग का होगा कायाकल्प

Sun, 16 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के छोटी बेरिया स्थित समय माता मंदिर से हठीले शाह जाने वाले लगभग एक किमी. मार्ग का कायाकल्प होगा। रविवार को सदर विधायक ने विकास निधि से मार्ग निर्माण के लिए धन आवंटन कर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


शहर के छोटी बेरिया स्थित समय माता मंदिर से हठीले शाह जाने वाला मार्ग काफी वर्षों से जर्जर था। पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका था। मार्ग पर आए दिन बाइक सवार गिरकर जख्मी हो रहे थे। लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने को लेकर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। लोगों की मांग का संज्ञान लेते हुए सदर विधायक ने सड़क निर्माण को लेकर स्टीमेट तैयार कराकर मार्ग के निर्माण कराने के लिए विकास निधि से धनराशि की स्वीकृत की थी।
रविवार को विधायक ने मार्ग का शिलान्यास कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। सदर विधायक ने कहा कि मार्ग का निर्माण हो जाने से लोगों के साथ मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिला नगर अध्यक्ष रीति मुरारीलाल श्रीवास्तव, नगर महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, शिवशंकर शुक्ला, मंजुला पाठक, एकता जायसवाल, जेई प्रतीक श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार, राकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें