मिहींपुरवा (बहराइच) कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सदर वन रेंज में रविवार को तालाब के किनारे घास चर रही गाय को मगरमच्छ ने निवाला बना लिया। गाय ने काफी देर तक संघर्ष किया। मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
स्थित चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज से कैलाशपुरी की तरफ आने वाले मार्ग पर त्यागी बाबा मंदिर के पास तालाब है। रविवार दोपहर एक गाय तालाब के किनारे घास चर रही थी। तभी मगरमच्छ ने हमला कर उसे तालाब में खींच ले गया। गाय मगरमच्छ से काफी देर तक संघर्ष किया। अंत में मगरमच्छ तालाब में खींच ले गया। गाय व मगरमच्छ का संघर्ष देखने के लिए काफी संख्या में राहगीरों की भीड़ लग गई।