फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज धूप ने किया बेहाल, किसान भी परेशान

Sun, 20 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। श्रावण मास में झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए बैठे तराईवासियों को बीते एक सप्ताह से झटका लग रहा है। कड़क धूप निकल रही है। धूप के चलते अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस दौरान उमस भी लोगों को बेहाल कर रही है। लगातार निकल रही कड़क धूप ने किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं और किसान फसल नुकसान को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

सावन के महीने में रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें गिरती हैं और मौसम खुशनुमा बना रहता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है और लगभग एक सप्ताह से जिले में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते तराई का तापमान बढ़ गया है। 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला तापमान बढ़ कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिससे उमस भी बढ़ गयी है। उमस के चलते दिन के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है।
कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केएम सिंह ने बताया कि आगामी एक- दो दिनो में बारिश की संभावना है। जिससे एक बार फिर मौसम खुशनुमा होगा।
विज्ञापन



किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश न होने और लगातार तेज धूप निकलने से सबसे ज्यादा चिंतित जिले के किसान दिखाई दे रहे हैं। चित्तौरा निवासी गन्ना किसान विमल कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश कड़क धूप के चलते तेजी से सूख रही है। खुशीलाल व संतोष ने बताया कि बाबागंज क्षेत्र में पहले ही बारिश कम हुई थी, अब लगातार निकल रही धूप से फसल सूखने का खतरा बन गया है। मिहींपुरवा निवासी किसान गणेश मिश्रा ने बताया कि बाढ़ के चलते खेतों में पानी भर गया था। लेकिन अब धूप के चलते पानी गरम हो रहा है और इससे नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें