फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से रहेगी मतपेटियों पर नजर

Fri, 04 Dec 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चुनाव आयोग ने ग्राम प्रधान व सदस्य पद की संवेदनशीलता को देखते हुए मतपेटियों को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम में  सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह व्यवस्था पंचायत चुनाव में पहली बार की गई है।

पंचायत चुनाव के पहले चरण में जनपद में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराया गया था, जबकि दूसरे चरण में ग्राम प्रधान व सदस्य पद के चुनाव हो रहे हैं।

प्रधानी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका अधिक रहती है। इसको देखते चुनाव आयोग ने सभी स्ट्रांग रूम में मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज, नवाबगंज के रामजानकी इंटर कॉलेज, रिसिया के चंद्रशेेखर श्यामादेवी बालिका इंटर कॉलेज, बलहा के श्रीशंकर इंटर कॉलेज नानपारा, हुजूरपुर के फूलबख्श सिंह इंटर कॉलेज, फखरपुर के चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज, कैसरगंज के उपमंडी स्थल, जरवल के जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज, पयागपुर के कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज कोट बाजार, विशेश्वरगंज जूनियर हाईस्कूल, चित्तौरा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गेंदघर मैदान, महसी के रामहर्ष स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, तेजवापुर के राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा और शिवपुर के रामप्यारे शविशंकर इंटर कॉलेज शिवपुर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी एके कनौजिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की नजर में मतपेटिकाएं 12 दिसंबर तक सुरक्षित रखी जाएंगी। इसके बाद 13 दिसंबर को मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें