फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहक हुए हलकान 35 करोड़ का लेनदेन ठप

Thu, 10 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा कार्यालय पर नारेबाजी करते बैंककर्मी।
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण बैंक यूनियन के संयुक्त फोरम के आह्वान पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंकों में गुरुवार को हड़ताल रही। 94 बैंक शाखाओं पर लटकते रहे ताले, जिसके चलते ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


हड़ताल से लगभग 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर अरसे से आंदोलित हैं।

समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण बैंक यूनियन संयुक्त फोरम के बैनर तले गुरुवार को अधिकारी और कर्मचारियों ने बैंक में तालाबंदी की। हड़ताल के चलते सुबह से ही बैकिंग सेवाएं चरमराई रहीं।

सुबह 11 बजे इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं इंप्लाइज एसोसिएशन के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां सभी ने हक को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सभा की।
विज्ञापन


ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राना अनिल सिंह ने कहा कि ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी प्रवर्तक बैंकों के समान पेंशन तथा सुविधाओं की मांग अरसे से कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रित की नियुक्ति का मामला भी लंबित है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि पेंशन, समानता, मृतक आश्रित की नियुक्ति, अन्य भत्ते व सुविधाओं समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर पहले भी आंदोलन हुआ था।

दिल्ली में भी प्रदर्शन हुआ लेकिन अब तक मांगों पर सरकार नहीं चेती है। राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजकुमार मिश्र ने कहा कि आंदोलन को और तेज कर कर्मचारियों को हक दिलाया जाएगा।

सभा को इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जमील अहमद खां, घनश्याम त्रिपाठी, उमेश चंद्र शाह, अवधेश कुमार शुक्ल, केके पाठक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बताया कि सभी बैंकों में तालाबंदी के चलते पहले दिन लगभग 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें