फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आंधी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, शहर से गांव तक संकट

विज्ञापन
महसी क्षेत्र में रविवार रात आयी आंधी के दौरान तार पर गिरा पेड़। - फोटो : महसी क्षेत्र में रविवार रात आयी आंधी के दौरान तार पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मंगलवार देर रात अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को हल्की राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी से जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर से गांव तक कई स्थानों पर पेड़ गिरने, बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने और तार टूटने से संबंधित इलाकों की रातभर बिजली ठप रही। मंगलवार को भी समस्या बनी रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बहराइच शहर के मोहल्ला फ्रीगंज में पूरा रात बिजली गुल रही। इसके साथ ही सलारगंज, बस स्टेशन, गुलाम अलीपुरा, डिगिहा, नाजिरपुरा और अस्पताल रोड समेत कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली आती जाती रही।
18 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति
महसी। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए। इससे तार टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक क्षेत्र के गांवों और कस्बों में अंधेरा पसरा रहा। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ हटाने और लाइनों की मरम्मत का कार्य कराकर मंगलवार देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


आंधी के बाद 33 केवी ब्रेकडाउन
फखरपुर। रात करीब 11 बजे तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मंगलवार सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई पंचम लाल ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हुआ है और पेट्रोलिंग कर फॉल्ट की तलाश की जा रही है।
हुजूरपुर। सिंहपुर गांव के पास पेड़ गिरने से कई खंभे टूट गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों की मशक्कत से मंगलवार दोपहर बाद हुजूरपुर खास तक आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि दूरदराज गांवों में मरम्मत कार्य जारी है।

चरदा में रातभर फील्ड में डटे रहे जेई
चरदा। आंधी के साथ ही रात में 11.30 बजे बिजली गुल हो गई। सहाबा फीडर पर अवर अभियंता शंभू दयाल टीम के साथ पूरी रात फील्ड में डटे रहे। ट्रांसफार्मरों और लाइनों की लगातार निगरानी कर फॉल्ट को दूर कराकर मंगलवार सुबह आपूर्ति बहाल करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें