फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा में रंग खेल रहे लोगों पर पथराव, चार पर केस, तीन भेजे गए जेल

Thu, 09 Mar 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/रामगांव(बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रंग खेल रहे लोगों पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को जेल भेजा है। वहीं रामगांव थाना क्षेत्र में होली पर पुराने विवाद को लेकर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ मारपीट की। युवकों की तहरीर पर पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं रामगांव थाना क्षेत्र में ही डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हांडा बसेहरी गांव में बुधवार को होली के दिन सभी रंग खेलने में मस्त थे। गांव निवासी आलोक द्विवेदी भी अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। आरोप है, कि इसी दौरान गांव निवासी अज्जन निकले और आलोक से रंग न लगाने की बात कही। वहीं विरोध स्वरुप उन्होंने गाली-गलौज शुरु कर दी। इसके बाद परिवार के साथ होली खेल रहे लोगों पर पथराव कर दिया। गांव के अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। आलोक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि आलोक की तहरीर पर अज्जन, मन्नान का बेटा, जावेद और मन्नान की पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ अज्जन, मन्नान का बेटा और मिराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

वहीं रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी बौकहा में बुुधवार को रंग खेल रहे गांव निवासी अरविंद कुमार समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर हमला किया है। मारपीट की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी व सीओ जेपी त्रिपाठी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो समुदाय के लोगों से बातचीत की। थाना प्रभारी अमितेन्द्र सिंह ने बताया कि विवाद करने वाले आरोपी मुश्ताक, सुफियान, शहाबुद्दीन व दिलशाद पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी के मजरा अचाकपुर में होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे गंभिरवा चौकी प्रभारी दीवान असलम खान, हेड कांस्टेबल योगेंद्र नाथ यादव, मार्केंडेय तिवारी, विनीत कुमार आदि ने स्थिति को संभाला। असलम खान ने बताया कि 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें