फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टेडियम की टीम ने डीएचए को हराया

Sat, 20 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी के अभ्यास मैच में गोल का प्रयास करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का अभ्यास मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम ने डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन को 3-2 से हराया। क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम व डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन (डीएचए) के बीच मुकाबला हुआ। डीएचए की ओर से मोहम्मद तौसीफ व शिवशंकर ने एक-एक गोल किया।

जबकि स्टेडियम टीम के प्रीतम वर्मा ने दो व फरमान ने एक गोल करके टीम को जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका मोहम्मद आरिफ व मोहित ने निभाई। इस दौरान संजय, कुशेंद्र, शिव शंकर, मोहम्मद तौसीफ, फरमान, अनुज व कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें