बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी के अभ्यास मैच में गोल का प्रयास करते खिलाड़ी।
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का अभ्यास मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम ने डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन को 3-2 से हराया। क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खेल का शुभारंभ किया।
इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम व डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन (डीएचए) के बीच मुकाबला हुआ। डीएचए की ओर से मोहम्मद तौसीफ व शिवशंकर ने एक-एक गोल किया।
जबकि स्टेडियम टीम के प्रीतम वर्मा ने दो व फरमान ने एक गोल करके टीम को जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका मोहम्मद आरिफ व मोहित ने निभाई। इस दौरान संजय, कुशेंद्र, शिव शंकर, मोहम्मद तौसीफ, फरमान, अनुज व कृष्णा आदि मौजूद रहे।